फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pragati, Swastika, and Anshika stole the show at Rangotsav

Hamirpur (Himachal) News: रंगोत्सव में प्रगति, स्वास्तिका और आंशिका छाईं

Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pragati, Swastika, and Anshika stole the show at Rangotsav
जिलास्तरीय रंगोत्सव में बिझड़ी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली। संवाद - फोटो : Archive
हमीरपुर। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में बुधवार को जिलास्तरीय रंगोत्सव आयोजित हुआ। इसमें जिलेभर से 80 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। डाइट प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल-कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कोलाज मेकिंग में प्रगति प्रथम, विनायक कुमार द्वितीय और नायरा तृतीय रहे। एकल लोकगीत में स्वास्तिका प्रथम, कनिका द्वितीय और शिवन्या तृतीय रहीं। समूह लोकनृत्य में पलक व समूह और सृष्टि व समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्विआयामी चित्रकला में अंशिका प्रथम और रंगोली में संगीता व निधि प्रथम रहीं। उत्सव के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed