फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prabhat Chaudhary joins Congress Have contested assembly elections twice

HP Politics: नादौन में भाजपा को बड़ा झटका, प्रभात चौधरी कांग्रेस में शामिल, दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Mon, 06 May 2024 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 May 2024 06:58 PM IST
सार

नादौन में बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजय अग्निहोत्री के कवरिंग कैंडिडेट रहे प्रभात चौधरी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
Prabhat Chaudhary joins Congress Have contested assembly elections twice
प्रभात चौधरी कांग्रेस में शामिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बड़ा (हमीरपुर): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने नादौन में भाजपा का झटका दिया है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजय अग्निहोत्री के कवरिंग कैंडिडेट रहे प्रभात चौधरी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पटका फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। उनके अलावा भाजपा के बटाहली बूथ के पूर्व अध्यक्ष हंसराज और होशियार सिंह, रमेश चंद भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पंडित ज्योति कुमार व देशराज ने पुतडिय़ाल में कांग्रेस जॉइन की।

विज्ञापन

 
प्रभात चौधरी ने अपने पैतृक गांव बड़ा में मुख्यमंत्री की जनसभा में कांग्रेस का दामन थामा। वह दो बार नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार उन्होंने 2003 में निर्दलीय और 2007 में बसपा टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दोनों बार उन्होंने 10 हजार वोट लिए थे। इसके बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर के समय प्रभात कांग्रेस में ही हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ लिया। ऐसे में मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह की अगुआई में वह फिर कांग्रेस में लौटे हैं।
विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रभात के भाजपा छोड़ने से कांग्रेस को नादौन में और मजबूती मिलेगी। प्रभात चौधरी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों और नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थामा है। पूर्व बूथ अध्यक्ष हंसराज ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तबसे उन्होंने आम आदमी को मद्देनजर रखकर काम किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में आए सभी भाजपाइयों को पूरा मान सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed