फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   power greed down crunt

पावर ग्रिड लाइन के नीचे करंट, गांव में दहशत

Tue, 09 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन

भोरंज की ग्राम पंचायत कोट लांगसा के जौह गांव में पावर ग्रिड लाइन के नीचे करंट के झटके लग रहे हैं। इन झटकों से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत एसडीएम भोरंज को देकर जल्द समाधान की मांग की है। इस स्थान से प्रतिदिन स्कूली छात्र, किसान तथा अन्य कामकाजी लोगों का आना जाना लगा रहता है।

विज्ञापन


पंचायत उपप्रधान अमृत लाल शर्मा, वार्ड सदस्य रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस समस्या के बारे में पावर ग्रिड कारपोरेशन को शिकायत भेजी थी, लेकिन उस पर काई नहीं हुई। इस कारण पंचायत में प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जौह में पावर ग्रिड की बड़ी लाइन गुजर रही है। लाइन के नीचे बने रास्तों से गुजरने पर कई जगह करंट के झटके लग रहे हैं। यह लाइन कुल्लू से अमृतसर के लिए जा रही है। इस वजह से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसडीएम भोरंज एसके पराशर का कहना है कि पंचायत का शिकायत पत्र मिला है। जल्द ही पावर ग्रिड प्रबंधन को निर्देश दिए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed