फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Power failure

बिजली खंभों को टक्कर मारने वाले चालक ने पी थी शराब, काटा चालान

Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में बिजली खंभों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक ने शराब का सेवन किया था। पुलिस ने इस पर चालक का शराब पीकर और लापरवाही से गाड़ी चलाने का चालान काटा। ट्रक मालिक के बिजली बोर्ड और स्थानीय व्यक्ति के हुए नुकसान को भरने की जिम्मेवारी लेने के बाद बोर्ड और व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत वापस ले ली है।
विज्ञापन

बता दें कि डिडवीं के पास एनएच 103 पर रविवार दोपहर ट्रक चालक ने शराब के नशे में ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक ने सड़क किनारे बिजली के तीन खंभों और एक घर की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया। इस कारण दो दिन से डिडवीं में बिजली गुल है। बिजली बोर्ड ने खंभों और बिजली लाइनों को दुरुस्त करवाने का काम शुरू करवा दिया है। ट्रक मालिक ने नुकसान की भरपाई की जिम्मेवारी ली है।
विज्ञापन

पुलिस कक्ष भोटा के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। शराब पीकर और लापरवाही से ड्राइविंग करने पर उसका चालान काट दिया गया है। चालान कितना होगा इस बात का निर्णय न्यायालय करेगा। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता निखिल ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से लाइनें दुरुस्त करने और पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जैसे ही काम पूरा होगा बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed