{"_id":"6a04dba73cfd6639450e9f4d","slug":"potholes-on-the-roadside-in-talai-village-increase-the-risk-of-accidents-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-193436-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तलाई गांव में सड़क किनारे पड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तलाई गांव में सड़क किनारे पड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा
Thu, 14 May 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 14 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
तलाई गांव में भूस्खलन से टूटी सड़क के किनारे बना गड्ढा। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू में भोटा से जाहू बाया अग्घार मुख्य सड़क के किनार तलाई गांव के पास पिछले दो वर्षों से भूस्खलन के कारण बना बड़ा गड्ढा हादसे को न्योता दे रहा है। लोगों की मांग के बावजूद विभाग ने अभी तक डंगे का निर्माण नहीं किया है।
वर्ष 2024 और 2025 के बरसात के दौरान हुए भूस्खलन से सुरक्षा दीवार टूट गई थी, जिससे करीब 15 से 20 फुट गहरा गड्ढा बन गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है और बड़े वाहनों का एक टायर भी गड्ढे के किनारे पर आ जाता है, जिससे पलटने का खतरा बना रहता है।
स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर पानी जमा होने से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और विभागीय अधिशासी अभियंता राजेश कुमार से मांग की है कि इस दुर्घटना संभावित क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर डंगे का निर्माण करवाया जाए और सड़क की मरम्मत की जाए।
वहीं, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अनुभाग जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डंगे के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा और जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी जारी है।