फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Potholes on the road near Didwin cause trouble

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं के पास सड़क पर गड्ढे बने परेशानी का सबब

Sat, 04 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road near Didwin cause trouble
डिडवीं के पास शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 में फैली झाडिय़ां और बने गढ्डे। स्रोत : संवाद
सचित्र
विज्ञापन

लोगों की प्रशासन से गुहार, एनएच जल्द गड्ढों की मरम्मत करें

संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत गांव डिडवीं के पास शिमला-मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर गड्डे और सड़क किनारे फैली झाड़ियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बरसात के दौरान इन गाड़ियों को नहीं काटा गया है। इस कारण दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आसपास के गांवों में ककडिय़ाणा, कधरियाणा, डिडवीं, मसेरड़ू, पटेरा, जमना आदि गांवों के लोगों और राजकीय प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं सहित अन्य विद्यालयों में बढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की ओर से इस सड़क मार्ग का प्रयोग किया जाता है। ग्राम सुधार सभा कमेटी के प्रधान प्रकाश चंद शर्मा, सचिव कृष्ण कुमार आचार्य, उपप्रधान अनिल कुमार शर्मा, वित्त सचिव तिलकराज शर्मा सहित त्रिलोक चंद शर्मा, मनमोहन, श्याम शर्मा, महिला मंडल प्रधान सुमन शर्मा आदि ने प्रशासन एवं विभाग से गुहार लगाई है कि सड़क किनारे की इन झाड़ियों की काट-छंटाई की जाए। सड़क के गड्ढों को भरा जाए, ताकि वाहन चालकों के साथ-साथ लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़े। वहीं, ग्राम पंचायत प्रधान डिडवीं टिक्कर कुलवीर सिंह ने कहा कि एनएच विभाग से बात की जाएगी, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed