फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Potholes on the road from Bassi to Jaahu via Luddar Bailag Chowk have become a problem

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से जाहू बाया लुद्दर बैलग चौक पर सड़क में गड्ढे बने मुसीबत

Mon, 22 Dec 2025 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 22 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road from Bassi to Jaahu via Luddar Bailag Chowk have become a problem
बस्सी से जाहु बाया लुद्दर बैलग चौक पर खस्ताहाल सड़क। संवाद
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में बस्सी से जाहू जाते समय बैलग चौक के पास कुछ दूरी पर लुद्दर और जाहू को जाने वाली सड़क पर पड़े गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इस कारण यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

बस्सी विश्राम गृह से बैलग के पास और इससे 100 मीटर दूर लुद्दर और जाहू को जाने वाली सड़क काफी खस्ताहाल है। यहां पर हर समय कीचड़ रहता है। कीचड़ के कारण वाहनों के टायर फंस रहे हैं और दोपहिया वाहन स्किड हो रहे हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं, विभाग छह माह से इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

राहगीर कर्ण सिंह ने कहा कि गत दिवस वह इस सड़क से गुजर रहे थे, लेकिन गड्ढे और कीचड़ होने के चलते उनकी स्कूटी स्किड हो गई और वह घायल हो गए। ग्रामीणों में हेमराज, सुदेश कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, राजिंद्र सिंह, रणवीर सिंह आदि ने कहा कि टिककरी, लुद्दर, बहनवीं, लगमनवीं, जाहू के लिए लोग इसी सड़क से होकर गुजरते हैं और इन दो जगहों पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को तुरंत इन गड्ढों पर पैचवर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
इन दोनों जगहों पर जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन गुजर रही है, जिसके चलते पाइप में लीकेज हो रही है। जल शक्ति विभाग को इसे सही करने के लिए कहा गया है। जैसे ही यहां पर पाइपलाइन की मरम्मत हो जाएगी, वैसे ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। -विजय ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोरंज


जब लोक निर्माण विभाग ने चौक को अपग्रेड किया था, उस समय पाइपलाइन को जोड़ दिया था। लेकिन अगर कोई और समस्या है तो कनिष्ठ अभियंता को मौका पर जाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि शीघ्र ही समस्या का समाधान हो। -आशीष देव, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article