{"_id":"66d9bf06eb0032d198079e7e","slug":"potholes-on-nh-near-bhida-speed-breakers-become-a-problem-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135181-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भिड़ा के पास एनएच पर पड़े गड्ढ़े, स्पीड ब्रेकर बने जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भिड़ा के पास एनएच पर पड़े गड्ढ़े, स्पीड ब्रेकर बने जी का जंजाल
विज्ञापन
गड्ढों और स्पीड ब्रेकरों के कारण एक व्यक्ति गिरकर हुआ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भिड़ा के पास पड़े गड्ढे और स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। वीरवार को एक स्कूटी चालक यहां पर गिर गया और घायल हो गया। इससे उसे चोटें आई हैं। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर चार के निवासी गोपाल शर्मा ने कहा कि सड़क में तीन इंच के स्पीड ब्रेकर लगाए हुए हैं।
सड़क में इतने गड्ढे पड़े हैं कि वाहन ले जाना भी मुश्किल हो गया है। वीरवार को वे भिड़ा में किसी कार्य को करवाने के लिए गए थे।
लेकिन यहां पर गड्ढों और स्पीड ब्रेकरों का शिकार हो गए और उनकी स्कूटी यहां पर गिर गर्ई। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निदेशक से शिकायत की गई तो उन्होंने महज आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर चलना आफत हो गया है। सड़क में बहुत ज्यादा गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहनों को परेशानी हो रही है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। सड़क में तीन इंच के स्पीड ब्रेकर लगे हुए हैं। इससे आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं देखने को सामने आ रही हैं।