{"_id":"66b0bb292aa23b9fe606a213","slug":"postal-departments-tricolor-campaign-national-flag-will-be-hoisted-in-every-house-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132934-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डाक विभाग का 'तिरंगा अभियान', हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डाक विभाग का 'तिरंगा अभियान', हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज
Tue, 06 Aug 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डाक विभाग का प्रदेश भर में अभियान 'तिरंगा' शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत अब हर घर में केवल 25 रुपये में तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी लोग स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकें।
हर वर्ष की तरह इस बार भी डाक विभाग ने तिरंगा अभियान चलाया है। इसमें हर डाक विभाग के कार्यालय में गांव के लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला हमीरपुर में भी इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। भोटा चौक स्थित डाक विभाग के जिला मुख्यालय में लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं सब डिवीजन कार्यालयों में भी इसकी आपूर्ति की जा रही है।
अभी पिछले वर्ष की आई आपूर्ति को खत्म किया जा रहा है और मांग के हिसाब से नई आपूर्ति भी जल्द ही पहुंचेगी। यह अभियान 14 अगस्त तक जारी रहेगा। डाक विभाग के एएसपी सूरम सिंह बन्याल ने बताया कि प्रदेश भर में अभियान 'तिरंगा' शुरू हो गया है। हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और डाक विभाग इसका वितरण सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के मौके पर हर व्यक्ति चाहता है कि तिरंगे को सम्मान दे और उसे फहराए। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। पिछले वर्ष भी डाक विभाग ने लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवाया था और इस वर्ष भी यह सेवा जारी है, जिससे हर घर में तिरंगा फहराया जा सके और स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।