फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pooja and Rahul first in 200 meter race

Hamirpur (Himachal) News: 200 मीटर की दौड़ में पूजा और राहुल प्रथम

Sat, 29 Nov 2025 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pooja and Rahul first in 200 meter race
नादौन महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूर प्रतियोगिता में ऊंची कूद लगाती खिलाड़ी। स्रोत संस्थ
नादौन(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ की फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

इस दौरान महिला वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में पूजा ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय, राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग में राहुल ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय और भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विशाल ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर एनसीसी, एनएसएस इकाइयों के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed