{"_id":"65cd2ad649c7b1efa506c044","slug":"pond-under-construction-railing-of-panchavati-park-damaged-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-121287-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन तालाब, पंचवटी पार्क की रेलिंग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन तालाब, पंचवटी पार्क की रेलिंग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के साथ सटी कोहला पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र के निकट व्यास नदी किनारे अमृत सरोवर अभियान के तहत निर्माणाधीन तालाब, पंचवटी पार्क परिसर के एक भाग की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे रेलिंग निर्माण की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि लावारिस पशुओं या शरारती तत्वों का यह काम हो सकता है। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि इससे पहले भी रेलिंग का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो चुका है।
लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन स्थल के निकट ही श्मशानघाट है। इसलिए तालाब के बाहर से श्मशानघाट तक का रास्ता अलग से बनाया जाए या फिर श्मशानघाट को वर्तमान स्थल से थोड़ा आगे भूमि चिन्हित की जाए। परिसर के चारों ओर लगाई जा रही रेलिंग को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। इस पार्क के साथ ही प्रसिद्ध उद्यमी विनोद खाबला की ओर से जन सहयोग से एक बहुत विशाल शिव प्रतिमा का भी निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यह स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
कोट
खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है और पंचायत को क्षतिग्रस्त रेलिंग के संबंध में पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि मामले की जांच हो सके।