फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Political tensions rise within the Badsar BJP, with Baldev facing disciplinary action.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर भाजपा में बढ़ी सियासी तल्खी, बलदेव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार

Fri, 22 May 2026 11:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत चुनाव के बीच बड़सर भाजपा में अंदरूनी घमासान खुलकर सामने आ गया है। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ बागियों की सक्रियता अब बड़े नेताओं तक पहुंच गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और बागियों के समर्थन में प्रचार करने के आरोप लगे हैं। भाजपा मंडल बड़सर ने इस संबंध में जिला भाजपा को शिकायत भेजी है, जिसके बाद मामला प्रदेश अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व विधायक न केवल भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ सक्रिय हैं, बल्कि कुछ जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने भी पार्टी नेतृत्व को तथ्यों सहित शिकायत सौंपी है। वहीं, विवाद के बीच पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर को व्हॉट्सएप संदेश भेजकर वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की बगावत का मुद्दा उठाया है। बलदेव शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2021 में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद के चार अधिकृत उम्मीदवार भाजपा ने घोषित किए थे, लेकिन उस समय पार्टी के एक प्रदेश प्रवक्ता ने समानांतर उम्मीदवार मैदान में उतार दिए थे। उनके समर्थन में शीर्ष नेताओं के साथ तस्वीरों वाले पोस्टर लगाकर खुले तौर पर प्रचार भी किया गया, लेकिन संबंधित नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतें दिल्ली से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने के बावजूद कार्रवाई के बजाय संबंधित नेता को लगातार पदोन्नति मिलती रही। बलदेव ने जिलाध्यक्ष से मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी हाईकमान तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की मांग की है। खास बात यह रही कि उनका यह संदेश उसी समय सोशल मीडिया पर सामने आया, जब हमीरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर प्रेस वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन




पूर्व प्रत्याशी माया शर्मा पर भी आरोप

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शिकायत में यह भी कहा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं माया शर्मा भी दांदड़ू जिला परिषद वार्ड में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं रजनी पीला के समर्थन में सोशल मीडिया पर प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाफत करनी है तो पार्टी छोड़ें : इंद्रदत्त

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि पूर्व विधायक दांदड़ू वार्ड में बागी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और अन्य सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के समर्थन में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की खिलाफत ही करनी है तो पार्टी छोड़कर खुलकर करें। इंद्रदत्त ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक का कांग्रेस के साथ गठजोड़ किसी से छिपा नहीं है और वह हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के ताल वार्ड तथा नादौन के गलोड़ क्षेत्र तक हस्तक्षेप कर रहे हैं।






पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा का संदेश मिला है। उन्होंने वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव का मामला उठाया है। पांच साल पुराने मामले पर वह टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। मंडल से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ शिकायत मिली है और इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है।

- राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष भाजपा हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed