फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Political posters, hoardings cannot be put up on public properties: DC

सार्वजनिक संपत्तियों पर राजनीतिक पोस्टर, होर्डिंग नहीं लगा सकते : डीसी

Wed, 24 Apr 2024 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

उल्लंघन करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जिले में लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर किसी भी सरकारी भवन या अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग या कोई भी अन्य प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। इसका उल्लंघन करने वाले लोगों और संगठनों के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई हो सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उनके विभागों के भवनों और अन्य संपत्तियों पर किसी भी तरह की राजनीतिक प्रचार सामग्री न लगाई गई हो। अगर इन भवनों एवं संपत्तियों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे। इस तरह के मामलों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमरजीत सिंह ने शहरी निकायों के अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने निकायों के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी संपत्तियों पर विशेष नजर रखें। अगर इन पर कोई भी प्रचार सामग्री लगाता है तो त्वरित कार्रवाई करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी निजी भवन या अन्य निजी संपत्ति पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए भी उसके मालिक की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना में सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed