फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police tightens clampdown on stunt bike riders, seizes two vehicles from home

Hamirpur (Himachal) News: स्टंटबाज बाइक सवारों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, घर से जब्त किए दो वाहन

Sun, 10 Sep 2023 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय पर स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस के पास शिकायत मिलते ही इनको दबोचने की योजना बनाई गई। इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद भी काबिले तारीफ है। स्थानीय लोगों ने स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों के सोशल मीडिया पर सारे वीडियो डाउनलोड कर हमीरपुर पुलिस को भेजे थे। वीडियो में यह स्टंटबाज शहर की गलियों व चौराहों पर ओवरस्पीड वाहन चलाते हुए और स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों को उनके घर से पकड़ा। मोटर वाहन अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल अभी दो वाहन जब्त किए गए हैं। जबकि अन्य वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि शहर में कुछ दोपहिया वाहन चालक स्टंट कर रहे थे, जिसकी वीडियो स्थानीय लोगों ने पुलिस को भेजी थी। दो वाहनों को जब्त कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed