फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police jawan HHC Ravikumar of Nalahi village received DGP Disc Award.

Hamirpur (Himachal) News: नलाही गांव के पुलिस जवान एचएचसी रविकुमार को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड

Fri, 27 Sep 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस में बेहतर सेवाएं देने के लिए पुलिस जवान एचएचसी रवि कुमार को डीजीपी डिस्क अवार्ड दिया गया है। वे पुलिस विभाग में पिछले 22 सालों से सेवाएं देने का काम कर रहे हैं और अब सराहनीय सेवाओं के चलते डीजीपी डिस्क अवार्ड दिया जा रहा है। वहीं, डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलने पर रवि कुमार के परिजनों ने भी खुशी जाहिर की है। रवि कुमार वर्ष 2002 में पुलिस में भर्ती हुए थे और रवि कुमार गांव नलाही ग्राम पंचायत जोल लंबरी तहसील सुजानपुर के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से रवि कुमार उद्घोषित अपराधी शाखा में सेवाएं दे रहे हैं। करीब 200 भगोड़ों और एनआई एक्ट के तहत 50 लोगों को पकड़ने के लिए काम किया गया है। इसके साथ घरों से लापता हुए लोगों की तलाश करने में भी रवि कुमार ने 250 लोगों को बाहरी राज्यों से लाकर सकुशल घर वापस पहुंचाने का काम किया है। एचएचसी रवि कुमार को इससे पहले वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है और 2023 में गणतंत्र दिवस पर दो फर्स्ट क्लास अवार्ड और एक सेकेंड क्लास अवार्ड से भी नवाजा गया है। इसके साथ 15 अप्रैल 2024 को रवि कुमार को उत्कृष्ट सेवा देने के एवज में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने सम्मानित किया है। वहीं वर्ष 1995 में उखली में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में भी अपराधियों को 28 साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचाने में बेहतर भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed