{"_id":"623cb1af67aa2a5fc6747d77","slug":"police-deducted-14-challans-for-a-motorcycle-in-two-months-hamirpur-hp-news-sml4035588100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो माह में एक मोटरसाइकिल के काटे 14 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो माह में एक मोटरसाइकिल के काटे 14 चालान
विज्ञापन
हमीरपुर निवासी विजय कुमार मोटरसाइकिल के चालान दिखाते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में रहने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल के दो माह की अवधि में 14 चालान काटकर रिकॉर्ड बना दिया है। हैरानी की बात यह है कि वर्ष 2020 में जब देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू था, उस दौरान भी इस मोटरसाइकिल का चालान काटा गया। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। चूंकि गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक बीच बाजार में रोजाना सैकड़ों वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इनसे राहगीर और अन्य वाहन चालक भी परेशान रहते हैं, लेकिन ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।
वार्ड नंबर आठ निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसने अपनी पत्नी रंजना के नाम पर एक मोटरसाइकिल खरीदा हुआ है, लेकिन अत्यधिक चालान के कारण वह और उसकी पत्नी काफी परेशान हैं। विजय ने बताया कि दो माह की अवधि के भीतर ही पुलिस ने उसकी बाइक के 14 चालान काटे हैं। जबकि, एक चालान उस समय काटा गया, जब देशभर में कोविड-19 के कारण संपूर्ण लॉकडाउन लागू था और किसी को भी सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं थी। 8 मार्च, 9 मार्च और 21 मार्च को बाइक का चालान कटने के बाद उसे अब हमीरपुर न्यायालय से वारंट भी जारी हो गए हैं। अभी तक करीब आठ चालान वह भुगत चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह चालान किस बात के कट रहे हैं। जबकि अधिकतर समय उनकी बाइक घर में ही खड़ी रहती है। कभी कभार अगर बाजार निकलना हो भी तो वह हेलमेट और लाइसेंस समेत सभी दस्तावेज साथ में रखते हैं। इस बारे में वीरवार को वह पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से शिकायत लेकर गए थे, लेकिन वहां उपस्थित एक कर्मचारी ने कहा कि यह चालान तो उसे भुगतने ही पड़ेंगे। अत्यधिक चालान की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी।