{"_id":"5e7a39c98ebc3e769d012bfa","slug":"police-care-old-hamirpur-hp-news-sml3285797159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था के साथ बुजुर्गों की देखभाल भी करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था के साथ बुजुर्गों की देखभाल भी करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस विभाग अब कानून व्यवस्था के साथ-साथ बुजुर्ग लोगों की सेवा भी करेगा। प्रदेश पुलिस की ओर से चलाई गई सामुदायिक संरक्षण योजना के अंतर्गत हमीरपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 179 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं।
संरक्षण योजना के अधीन थानों में पंजीकृत सभी वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 महामारी के दौरान सहायता प्रदान करने का जिम्मा हमीरपुर पुलिस ने संबंधित थाना के मार्फत लिया हुआ है। दवाई, राशन, सब्जी, दूध, पानी और अन्य प्रतिदिन उपयोग की वस्तु पहुंचाना या कोई अन्य समस्या होने पर भी वरिष्ठ नागरिक पुलिस की सहायता ले सकते हैं। संबंधित थाने के सभी कर्मचारियों को यह भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि वरिष्ठ नागरिकों से दिन में एक बार संपर्क करें और अगर उनके घरों में जाने की आवश्यकता पड़े तो पूर्ण सावधानी बरतें ताकि, किसी भी तरह से कोरोना वायरस वरिष्ठ नागरिकों के घर तक न पहुंचे और वे किसी तरह से प्रभावित न हों। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था के साथ हमीरपुर में 179 वरिष्ठ नागरिकों को जरूरी सामग्री उपलब्ध करवाएगी।