{"_id":"5dcd91ea8ebc3e5508009441","slug":"pm-schlorship-application-date-extend-hamirpur-hp-news-sml3141731117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए मिलने वाली प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि बढ़ गई है। अब इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन आवेदन पिछले वर्ष के मुकाबले कम आने और अभ्यर्थियों को आवेदन करने में परेशानी के चलते विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि को एक माह और बढ़ा दिया है। प्रोफेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को केंद्रीय सैनिक बोर्ड छात्रवृत्ति देता है। इसके तहत पूर्व सैनिक के बेटे को 30 हजार और बेटी को 36 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें विभिन्न कोर्स शामिल किए गए हैं।
अभ्यर्थी के न्यूनतम योग्यता में 60 फीसदी से अधिक अंक होने जरूरी हैं। दूसरे सेमेस्टर या साल में आवेदनकर्ता के पिछले सेमेस्टर में 50 फीसदी से अधिक अंक होना अनिवार्य है। सरकार ने इस छात्रवृत्ति में संशोधन किया है। जिसके तहत अब 500 शहीद राज्य पुलिस जवानों के बच्चों को भी यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें बीटेक, बीई, एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएड, एलएलबी सहित कुल सौ से ज्यादा कोर्स शामिल है। सैनिक कल्याण विभाग के विशेष कार्याधिकारी अनुपम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ गई है। अब अभ्यर्थी 15 नवंबर की बजाय 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्ष 182 अभ्यर्थियों के मुकाबले 14 नवंबर तक सूबे के 82 अभ्यर्थियों के आवेदन आने के बाद स्वीकृत हो चुके हैं।