फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Players forced to play in school playgrounds

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल के खेल मैदानों में खेलने को मजबूर खिलाड़ी

Sat, 27 Apr 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर में खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा खेल मैदान
विज्ञापन

मैदान न होने से खिलाड़ियों को झेलनी पड़ती है खासी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में खेल मैदान की सुविधा न होने से खिलाड़ी स्कूलों के मैदानों में अभ्यास करने को मजबूर हैं। सुबह-शाम खेल अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधकों से अनुमति लेनी पड़ रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यास के लिए वे 10 से 15 किलोमीटर दूर बिझड़ी के ताल स्टेडियम में जा रहे हैं लेकिन स्टेडियम में भी उचित रखरखाव न होने से उन्हें निराश होकर मजबूरन घर लौटना पड़ रहा है। युवाओं रक्षित, शुभम, केवल, राम, खुश भारद्वाज, सजल, कार्तिक, अरविंद, अक्षय ने कहा कि बड़सर उपमंडल मुख्यालय में किसी भी सरकारी संस्था की ओर से खेल मैदान का निर्माण नहीं किया गया है न ही किसी तरह का इंडोर स्टेडियम मौजूद है। वहीं, बिझड़ में कई वर्ष पूर्व एक स्टेडियम का निर्माण किया गया है, लेकिन रखरखाव न होने से स्टेडियम का कोई सदुपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में स्टेडियम राजनीतिक रैलियों के आयोजन तक ही सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सुविधा के लिए बड़सर में खेल का मैदान होना अति आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम बड़सर डॉ. राजिंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं की सुविधा के लिए पंचायत अन्य संस्था खेल मैदान का निर्माण कार्य करवा सकती है, अगर ऐसी कोई मांग आती है तो उसपर पंचायतों को निर्देश दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed