फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Play from the playground, even after eight months, one and a half inch grass did not grow

Hamirpur (Himachal) News: खेल मैदान से खेल, आठ माह बाद भी नहीं उगी डेढ़ इंच घास

Sat, 22 Jun 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में नहीं हो पाया मैदान का कार्य
विज्ञापन

एक माह पूर्व लोक निर्माण विभाग ने कार्य के लिए मैदान को किया था बंद
वर्तमान में मैदान में चारों ओर जमा हो रहा पानी, पड़े हैं गड्ढ़े, खिलाड़ी परेशान
निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रुपये का बजट हुआ था जारी, कार्य नहीं हो पा या पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजनीति का अखाड़ा बने हमीरपुर में खिलाड़ियों के खेल मैदान से खेल हो रहा है। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के ऊबड़-खाबड़ वाले मैदान में आठ माह बाद भी डेढ़ इंच घास नहीं उग पाई है। हालात ऐसे हैं कि मैदान में खिलाड़ियों को एक-एक फीट के गड्ढों में खेल अभ्यास करना पड़ रहा है। मैदान में बीते वर्ष से चल रहा घास लगाने का कार्य फाइलों में ही लटका हुआ है। मैदान में मिट्टी डालकर विभाग अब घास लगाने में लगातार लापरवाही बरत रहा है। इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। मैदान में घास लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से एक माह तक मैदान को बंद रखा गया था लेकिन बिना घास लगाए ही मैदान को खोल दिया गया है। ऐसे में अब मैदान में घास लगाने के लिए की गई खोदाई शून्य के बराबर हो गई है। मैदान के निर्माण कार्य के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सितंबर 2023 में 60 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। प्रथम चरण में लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल करने, मैदान के चारों ओर पक्की निकासी नालियां बनाने और फुटपाथ बनाने का कार्य किया था। दूसरे चरण में फरवरी 2024 में मैदान में खोदाई करने और मैदान से पत्थरों को निकालने का कार्य किया गया था। वहीं, विभाग ने एक माह के भीतर मैदान में घास लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन जून में चुनाव के दौरान मैदान में जिला प्रशासन की ओर से सरकारी पार्किंग बना दी गई थी और वर्तमान में घास लगाने का कार्य बंद हो गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को खोदे गए मैदान में कीचड़ के बीच खेल अभ्यास करना पड़ रहा है।



बाक्स:
कोरियन घास-
कोरियन घास धीमी गति से बढ़ने वाली बारह मासी घास प्रजाति है। यह महीन, मुलायम, बनावट और घने, खरपतवार प्रतिरोधी चटाई बनाने की क्षमता के कारण मैदान को कवर करने के लिए लगाई जाती है ताकि खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


ब्यान:
मैदान में फुटपाथ बनाने का कार्य अंतिम चरणों में हैं। मैदान के चारों ओर फुटपाथ बनकर तैयार हो जाएगा। शीघ्र मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। मैदान को समतल कर दिया गया है। शीघ्र मिट्टी डालकर घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed