{"_id":"661fb9fb0ab20a098906158e","slug":"plastic-waste-management-unit-will-start-soon-in-paplah-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125855-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पपलाह पंचायत में जल्द शुरू होगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पपलाह पंचायत में जल्द शुरू होगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट
Thu, 18 Apr 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
पपलाह पंचायत में बना प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमैंट यूनिट
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल की पपलाह पंचायत में जल्द प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट शुरू हो जाएगी। गाड़ी न होने के कारण लगभग 20 महीने से यूनिट चालू नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब गाड़ी के लिए पैसा मिलने के बाद यूनिट के चालू होेने की उम्मीद जाग गई है। यूनिट के शुरू होने से पपलाह के साथ ही भरेड़ी बाजार, गरसाहड़ और धमरोल पंचायत के गांव प्लास्टिक से मुक्त होंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
बता दें कि 16 लाख रुपये से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट पपलाह का 22 सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी की उपस्थिति में उद्घाटन किया था। यूनिट के शैड के निर्माण पर 2.50 लाख, बिजली की सुविधा के लिए करीब 4.50 लाख और मशीनरी पर तीन लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
पपलाह पंचायत प्रतिनिधियों के अपने स्तर पर यूनिट को चलाने का प्रयास दो बार किया है, लेकिन प्लास्टिक कचरे को लाने के लिए गाड़ी की समस्या खड़ी हो गई। अब प्लास्टिक कचरे को लाने के लिए ब्लॉक भोरंज से ऑटो रिक्शा मिलेगा। इसके लिए ब्लॉक समिति हैड से पांच लाख रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी ने कहा कि भले ही यूनिट चलाने में देरी हुई है, लेकिन इसे सुचारू रूप से चलाया जाएगा। पंचायत की ओर से प्रत्येक घर से 15 रुपये और भरेड़ी बाजार की हर दुकान से 25 रुपये प्रतिमाह प्लास्टिक कचरा उठाने का शुल्क लिया जाएगा। इससे भरेड़ी बाजार की करीब 350 दुकानों, पपलाह पंचायत के गांव खरींगण, कोट रसेहडवां, कोट मसंदा, कोट छमंदडा, पपलाह, गरसाहड़ और धमरोल पंचायत के गांवों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जाएगा।
उधर, भोरंज खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह का कहना है कि पपलाह पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट जल्द ही चालू होगी। पंचायत को कचरा उठाने के लिए ऑटो रिक्शा दिया जा रहा है। इसके खरीदने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।