फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plantation campaign will run from July

Hamirpur (Himachal) News: जुलाई माह से चलेगा पौधरोपण अभियान

Tue, 13 May 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 May 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में फायर सीजन समाप्त होने के बाद जुलाई माह में पौधरोपण अभियान शुरू होगा। 70 बीटों में वन विभाग की ओर से खैर, शीशम, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य मौसम के अनुकूल पौधों को रोपित किया जाएगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग हमीरपुर की ओर से अभी तक पौधरोपण के लिए भूमि को चिह्नित नहीं किया गया है। एक माह तक जंगलों में खाली भूमि को पौधरोपण के लिए चिह्नित किया जाएगा ताकि खाली और बंजर भूमि पर पेड़ लगाने का कार्य हो सके।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम में वन मित्र, होमगार्ड की टुकड़ियां और संबंधित बीटों के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण भाग लेंगे। पौधरोपण के बाद ग्रामीण ही पौधों की सुरक्षा से संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। वर्तमान में 70 बीटों को फायर सीजन के चलते संवेदनशील बिंदु के तहत चिह्नित किया गया है। संवेदनशील होने के कारण जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए कार्य किया जा रहा है। बरसात के शुरू होते ही पौधरोपण अभियान को शुरू किया जाएगा। जंगलों में पौधों को रोपित करने के लिए वन विभाग की ओर से पौधों की नर्सरी को पहले ही तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


फायर सीजन समाप्त होने के बाद पौधरोपण अभियान शुरू होगा। 70 बीटों में वन विभाग की ओर से खैर, शीशम, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य मौसम के अनुकूल पौधों को रोपित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकित सिंह, डीएफओ, वन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed