फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   place marked for selling cracer

इस बार ट्राला यूनियन हमीरपुर के समीप बिकेंगे ग्रीन पटाखे

Tue, 10 Nov 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली के लिए इस बार ट्राला यूनियन हमीरपुर के पास दुकानदार ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे। वहीं, उपमंडल मुख्यालय के बाजारों की बजाय दुकानदारों को अन्य खाली जगह पटाखे बेचने के लिए निर्धारित की जाएंगी। ग्रीन पटाखों के स्थान पर प्रदूषण वाले पुराने पटाखे बेचने या चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा। इस बार रात आठ से दस बजे के बीच ही ग्रीन पटाखे जलाने के आदेश एनजीटी और प्रदेश सरकार ने दिए हैं। यदि इस अवधि के अलावा कोई कानफाड़ू पटाखे जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, जिले में इस बार अधिकतर दुकानदारों ने पटाखे बेचने से गुरेज कर लिया है। दुकानदारों को ग्रीन पटाखे न बिकने का डर, कोरोना के कारण व्यवसाय प्रभावित होने और सरकार व प्रशासन की सख्ती का डर सता रहा है। दुकानदारों में अजय कुमार, मुनीष शर्मा, अमित धीमान ने कहा कि बीते वर्षों वे लाखों के पटाखे बेचते आए हैं। इस बार ग्रीन पटाखे बेचने के आदेश हैं। पटाखे बेचने के लिए कई तरह की आज्ञा लेने की जरूरत है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के डर के बीच पटाखे न बिकने का भी डर है। इस बार वह पटाखे नहीं बेचेंगे। बीते वर्ष हमीरपुर जिला मुख्यालय के दुकानदार पुलिस लाइन मैदान में पटाखे बेच सकते थे लेकिन, वह मैदान बाजार से दूर होने के चलते इस बार प्रशासन ने हमीरपुर के दुकानदारों के लिए ट्राला यूनियन के पास जगह निर्धारित की है। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी चौहान ने कहा कि इस बार हमीरपुर के दुकानदार ट्राला यूनियन के पास पटाखे बेच सकते हैं। ग्रीन पटाखों की जगह दूसरे पटाखे बेचने या जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि अभी उन्हें इस संबंध में किसी तरह की कार्रवाई के निर्देश नहीं मिले हैं। जैसे ही आदेश आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सांजटा का कहना है कि सभी एसडीएम को मुख्यालय के बाजार के अलावा अन्य जगह पटाखे बेचने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसडीएम कार्रवाई कर रहे हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पटाखों की बिक्री को लेकर न तो उन्हें एनजीटी के आदेश मिले हैं और न ही प्रदेश सरकार से अलग से कोई आदेश मिले हैं। जब आदेश मिलेंगे तो उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed