फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Physical efficiency and standard test for police constable recruitment from tomorrow

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा कल से

Thu, 27 Feb 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Feb 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस आरक्षी पद पर भर्ती के लिए जिला हमीरपुर के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा 28 फरवरी से पांच मार्च तक होगी। परीक्षा का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण मैदान अणु में किया जाएगा। जिला हमीरपुर से इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 7680 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन अभ्यर्थियों में 5668 पुरुष व 2012 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा सुबह 6.30 बजे से आरंभ होगी। सभी अभ्यर्थियों को तिथि वार एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो कॉपी, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो दो, आईडी प्रूफ व उसकी कॉपी सहित अन्य दस्तावेज लाने होंगे। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष, ओबीसी के लिए 18 से 28, एससी/एसटी के लिए 18 से 28 और होमगार्ड के लिए 18 से 29 वर्ष रहेगी।
विज्ञापन



मोबाइल फोन साथ रखने पर प्रतिबंध होगा

सभी अभ्यार्थियों के लिए शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन को अपने साथ रखने/लेकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। अभिभावकों को भर्ती मैदान के अंदर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। यदि कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी को पैसे देकर या कोई अन्य प्रलोभन देकर पुलिस में भर्ती करवाने की बात करता है तो उसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 7876916814 या 01972-224339 या मैदान में मौजूद पुलिस उप महानिरीक्षक, मध्य खंड मंडी, पुलिस अधीक्षक, जिला हमीरपुर या अन्य किसी अधिकारी को कर सकते हैं।
विज्ञापन



कोट

-पुलिस आरक्षी पद पर भर्ती के लिए जिला हमीरपुर के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व मानक परीक्षा 28 फरवरी से पांच मार्च तक होगी। परीक्षा भारतीय खेल प्राधिकरण मैदान अणु में होगी। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 7680 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed