फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PG classes will start in Hamirpur College from 24

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में 24 से शुरू होंगी पीजी की कक्षाएं

Sun, 20 Aug 2023 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 20 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में स्नातकोत्तर कक्षाएं 24 अगस्त से सुचारू रूप से लगेंगी। मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को दाखिला लेने व फीस जमा कराने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया गया था। लेकिन, खराब मौसम के चलते अधिकांश विद्यार्थी दाखिला लेने के बाद फीस जमा नहीं करवा पाए थे। इन्हें अब फीस जमा कराने के लिए 21 अगस्त तक का समय दिया गया है। निर्धारित तिथि को फीस जमा कराने के बाद विद्यार्थियों की 24 अगस्त से सुचारू रूप से कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, 21 अगस्त तक फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों का दाखिला रद्द माना जाएगा। प्रतीक्षा सूची में अगले विद्यार्थी को उसी खाली सीट की जगह दाखिला मिलेगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के चलते फीस जमा कराने की तिथि को बढ़ाया गया है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों से हमीरपुर कॉलेज में पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इस बारे में हमीरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि कॉलेज में पीजी की कक्षाएं 24 अगस्त से सुचारू रूप से लगेंगी। निजी कारणों से फीस जमा न करवा पाने वाले विद्यार्थियों को 21 अगस्त तक का समय दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed