फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Petrol pumps run out of petrol and diesel, causing problems for drivers

Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म, वाहन चालक परेशान

Tue, 24 Mar 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो दिन अवकाश होने के कारण नहीं आई ईंधन की गाड़ियां
विज्ञापन

पक्का भरो और बड़ू में पेट्रोल पंपर पर तेल उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एचआरटीसी वर्कशॉप के पास निजी पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। ईंधन खत्म होने के कारण वाहन चालक भी परेशान हैं। वाहन चालकों को पक्का भरो सहित अन्य पेट्रोल पंप का रूख करना पड़ रहा है। हालांकि पेट्रोप पंप संचालक का दावा है कि सोमवार शाम तक ईंधन पहुंचा जाएगा। हमीरपुर बाजार में स्थित इस इकलौत पेट्रोल पंप पर खासी भीड़ आमतौर पर रहती है। यहां पर पेट्रोल समाप्त होने पर वाहन चालकों को बड़ू, पक्का भरो के चक्कर काटने पड़े।


जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अंबाला डिपो में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो सकी। इसका असर स्थानीय पेट्रोल पंप पर दिखा। रविवार शाम से पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से ही वाहन चालक पंपों के चक्कर लगाते नजर आए, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने पर लोग निराश होकर लौटे। लोगों को अन्य पेट्रोल पंप का रूख करना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालक अमित ने बताया कि अंबाला डिपो से चार तेल की गाड़ियां आ रही हैं। शाम तक तेल पहुंच जाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार दोपहर तक काफी अधिक ईंधन की बिक्री हुई। इसके चलते पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed