{"_id":"68161dbc8188c0ffd705119a","slug":"petrol-pump-owners-five-friends-are-addicts-of-chitta-revealed-in-drug-testing-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-154916-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप मालिक के पांचों दोस्त चिट्टे के आदी, ड्रग टेस्टिंग में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप मालिक के पांचों दोस्त चिट्टे के आदी, ड्रग टेस्टिंग में खुलासा
Sun, 04 May 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 04 May 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर थाना के तहत बणी क्षेत्र में बीते तीन अप्रैल को पेट्रोल पंप मालिक से 30 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के खुलासों के आधार पर जिन पांच युवाओं को जांच के दायरे में लिया गया था, वे चिट्टे की ड्रग टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन पांच युवाओं में से चार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। ड्रग टेस्टिंग किट में रिपोर्ट पॉजिटव आने के बाद बड़सर पुलिस ने इन युवाओं के ब्लड सैंपल जांच के लिए आरएफएसएल लैब भेजे हैं। यहां पर यदि सिथेंटिक ड्रग लेने की पुष्टि होती है तो इनके खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे।
बीते तीन अप्रैल को बणी में पेट्रोल पंप मालिक आशीष उर्फ ईशू से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। फिलहाल यह आरोपी न्यायिक हिरासत में है। आरोपी ने जांच के दौरान खुलासा किया था कि वह अपने दोस्तों के साथ चिट्टे का सेवन करता है। जिसके बाद आरोपी के पांचों दोस्तों को थाने में तलब किया गया। यहां पर उनकी ड्रग टेस्टिंग की गई है। इस टेस्टिंग में सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला है जिसमें चार पर पहले से एनडीपीएस के केस दर्ज होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में चिट्टा सप्लाई करने वाला तस्कर अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। तस्कर पंजाब का बताया जा रहा, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इसमें मामले में बाहरी राज्यों के तस्करों की गिरफ्तारी की संभावना है।
आरोपी युवक ने जिन पांच दोस्तों के नाम लिए थे, उन्हें थाने में तलब कर ड्रग टेस्टिंग की गई है। आरोपी के सभी दोस्त ड्रग टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं। खून की जांच के नमूने आरएफएसएल लैब में भेजे गए हैं। पांच में से चार युवकों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
-लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर