फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Permanent SDO will be appointed in sub division office soon

Hamirpur (Himachal) News: सब डिवीजन कार्यालय में जल्द होगी स्थायी एसडीओ की नियुक्ति

Fri, 28 Jun 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान में बड़सर के सहायक अभियंता को दिया है बिझड़ी के सब डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन कार्यालय में जल्द ही स्थायी सहायक अभियंता की नियुक्ति हो जाएगी। लोगों की लंबे समय से बिझड़ी में लोकनिर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन खोलने की मांग को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन देने की घोषणा की थी। इसे चुनाव से पहले ही शुरू कर दिया गया था। बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग का सब डिवीजन शुरू हो जाने से लगभग विकास खंड बिझड़ी की 30 से ज्यादा पंचायतों के लोगों को अपने कार्यों के लिए बड़सर जाने से राहत मिली है। लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से आग्रह किया है कि इस सब डिवीजन में जल्द से जल्द स्थायी स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को इस डिवीजन का पूरा लाभ मिल सके। लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी ने कहा कि बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन ने चुनाव से पहले लोगों को अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। जल्द ही यहां स्थायी सहायक अभियंता और अन्य स्टॉफ की नियुक्ति होने जा रही है। वर्तमान में बड़सर के सहायक अभियंता को बिझड़ी के सब डिवीजन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed