फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People's private land is becoming a hindrance in the expansion of Uhal-Kakkar road

Hamirpur (Himachal) News: उहल-कक्कड़ सड़क के विस्तार में लोगों की निजी जमीन बन रही बाधा

Thu, 26 Sep 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। लोगों की निजी जमीन सुरक्षित सफर में बाधा बन रही है। उहल से कक्कड़ सड़क के किनारे लोगों की निजी जमीन के कारण इसके चौड़ा करने के कार्य में कठिनाई आ रही है। वाहन चालकों को तंग सड़क से ही गुजरना पड़ रहा है। नतीजन कई बार तंग सड़क दुर्घटनाओं का का कारण भी बन रही है।
विज्ञापन

उहल से कक्कड़ तक 12 किलोमीटर संकरी सड़क वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी मुसीबत बनी हुई है। नतीजन लोग अब इस सड़क से गुजरने से भी परहेज करने लगे हैं। यह सड़क इतनी तंग है कि कई बार बाइक और स्कूटी चालकों को तीखे मोड के नजदीक पास लेने में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

जो बसें इस रूट पर चलती हैं, वे पास नहीं मिलने के कारण रोजाना अपने गंतव्य तक देरी से पहुंचती हैं। इससे यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों में विकांत, किशन चंद, अशोक कुमार, अमित चंद्रा, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क मार्ग को चौड़ा किया जाए। सड़क मार्ग चौड़ा होगा तो सफर भी आरामदायक व सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी के अधिशासी अभियंता देवराज ने कहा कि टौणी देवी से उहल तक सड़क को चौड़ा किया जा चुका है। यहां तक अधिकतर जमीन सरकारी थी। उहल-कक्कड़ सड़क मार्ग में अधिकतर निजी जमीन है। लोगों की सहमति के उपरांत ही इस सड़क को चौड़ा करने की प्रक्रिया में बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग पर कई जगह गड्डे पड़े हैं। यह सड़क काफी तंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed