फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People worried about the drainage drains being built on NH

Hamirpur (Himachal) News: एनएच पर बन रही निकासी नालियों को लेकर लोग परेशान

Fri, 19 May 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
People worried about the drainage drains being built on NH
एनएच तीन पर बनाई नालियों का विरोध करती महिला।
टौणीदेवी(हमीरपुर)। एनएच 3 हमीरपुर से मंडी का निर्माण कार्य जैसे-जैसे गति पकड़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। कोट, ठाणा दरोगन, बारीं मंदिर में निर्माणाधीन कंपनी और लोगों के बीच विवाद के बाद अब ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सपनेहड़ा में लोग परेशान हैं। लोगों ने सीधा आरोप लगाया है कि जिस कंपनी को एनएच निर्माण का टेंडर अवार्ड हुआ है, उसने सेबलेटिंग पर आगे दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया है। ऐसे में अब निर्माण कंपनी लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है। निर्माण कंपनी की मनमर्जी से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। हमीरपुर से अवाहदेवी रोड पर स्थित सपनेहड़ा में लोग पानी निकासी को लेकर बन रही ड्रेनेज सिस्टम पर भड़क गए हैं। ड्रेनेज सिस्टम का आधार और मकानों की लेबलिंग ऊपर नीचे होने से बारिश के दौरान निकासी नालियों का पानी मकानों में घुसने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


पीड़ित लोगों ने आशंका जाहिर की है कि कंपनी डीपीआर में दर्शायी नियमावली की अवहेलना कर मनमर्जी पर उतर आई है। सपनेहड़ा गांव के कुलदीप सिंह ने कहा कि बराड़ा स्कूल से आगे एनएच पर बन रही नालियों को लेकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि डीपीआर के चैप्टर 2.5 के चार्ट में आरडी 155/561 और आरडी 155/540 के बीच ड्रेनेज सिस्टम बनाने का प्रावधान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके मकान के आगे करीब तीन फीट ऊंची नाली बनाकर पानी को उनके मकान के अंदर घुसने के लिए तैयार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी नाली बनानी ही है तो इसका लेवल नीचे होना चाहिए और वाटर लेवल के साथ ड्रेनेज का लेंटल आना चाहिए। वहीं इस बारे इस बारे में निर्माणाधीन कंपनी के साइट इंजीनियर मुकेश कुमार गुप्ता ने बार-बार फोन करने पर कॉल उठाना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन दूसरे साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि बिल्ड अप एरिया में नालियां बनेंगी और बराड़ा स्कूल के पास भी बनेगी। डीपीआर के तहत ही कार्य हो रहा है, इसे बदला नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed