फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People upset due to unpaved Uhal connection road, demand raised to make it concrete.

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल संपर्क मार्ग कच्चा होने से लोग परेशान, पक्का करने की उठाई मांग

Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
People upset due to unpaved Uhal connection road, demand raised to make it concrete.
ऊहल संपर्क मार्ग पर खड़ी चढ़ाई पर हादसों का बना है डर। संवाद - फोटो : एसोसिएशन
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच 03 के तहत उहल संपर्क मार्ग में खड़ी चढ़ाई हादसों को न्योता दे रही है। बरसात के मौसम में यहां पर लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

अभी तक इस संपर्क मार्ग को पक्का नहीं किया गया है। इस कारण यहां दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कोल्हूसिद्ध और टौणी देवी में भी सड़क की हालत खराब है। बारिश होने के कारण सड़क में काफी मात्रा में कीचड़ हो जाता है। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

यहां पर एनएच 03 निर्माण कार्य पिछले तीन सालों से जारी है। निर्माण कंपनी की ओर से कई क्षेत्रों में सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, कई जगह ऐसी हैं, जहां पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस कारण बारिश ने यहां पर दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निर्माण कंपनी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द से सड़क को पक्का किया जाए। एनएच 03 निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील ठाकुर ने बताया कि एनएच 03 का कार्य प्रगति पर है। कई जगह सड़क को पक्का कर लिया गया है। बाकी का कार्य भी जल्द संपन्न कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed