फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People upset due to lack of bus facility from Hamirpur to Balh

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से बल्ह के लिए बस सुविधा न होने से लोग परेशान

Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बल्ह गांव के लोगों को एचआरटीसी बस सुविधा का तीन महीने से लाभ नहीं मिल रहा है। सड़क विस्तारीकरण कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग ने यहां पर वाहनों की आवाजाही बंद की है।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को कुछ किलोमीटर पैदल चलकर निजी यातायात साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर बल्ह महिला मंडल प्रधान कुशला देवी सहित अन्य महिलाओं ने एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार से पहले की भांति बस सेवा शुरू करने की मांग की है। महिलाओं में कुशला देवी, अनीता, अरूणा कुमारी आदि ने बताया कि करीब तीन महीने से इस सड़क पर बस नहीं चली है।
विज्ञापन


एचआरटीसी की ओर से हमीरपुर से बल्ह वाया बडू दिन में तीन बसों की सुविधा दी गई है। करीब 14 किलोमीटर सड़क पर सुबह 9:00, दोपहर 1:00 और शाम को करीब 5:00 बजे बस बल्ह जाती है। सड़क के विस्तारीकरण कार्य से यहां पर बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। हालांकि अभी सड़क का कार्य संपन्न हो गया है। इसके बाद भी बस सेवा नहीं शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम प्रबंधन से जल्द से जल्द यहां पर बस सेवा संचालित करने की मांग की है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि महिलाओं ने अपनी बात रखी है। अभी लोक निर्माण विभाग की ओर से रोड फिटनेस सर्टिफिकेट आएगा। उसके बाद सामान्य तौर पर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed