{"_id":"65df3fa58b7f2f64f60c57c1","slug":"people-took-out-candle-march-in-support-of-demands-of-doctors-in-bharedi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122518-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में चिकित्सकों की मांगों के समर्थन में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में चिकित्सकों की मांगों के समर्थन में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
भरेड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मांगों के पक्ष में कैंडल मार्च निकालते हुए लो
सरकार से चिकित्सकों की मांगों को प्राथमिकता से मानने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। अपनी मांगे मनवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी में बुधवार को चिकित्सकों और रोगियों ने सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के प्रभारी डॉ. वेंकेटेश्वर की अगुवाई में यह कैंडल मार्च निकाला गया। चिकित्सकों की मांगे पूरी हों, इसे लेकर स्थानीय लोग भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। कैंडल मार्च निकाल कर मांग की है कि चिकित्सकों की मांगों को पूरा किया जाए ताकि लोगों को नियमित समयसारिणी के अनुसार स्वास्थ्य लाभ मिल सकें। प्रदेशभर के चिकित्सक पैन डाउन स्ट्राइक पर चल रहे हैं। करीब दो घंटे तक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी बंद होने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मात्र आपातकालीन चिकित्सा सुविधा रोगियों को चिकित्सकों की ओर से दी जा रही हैं। ऐसा करीब एक सप्ताह से चल रहा है। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के चिकित्सक डॉ. वेंकेटेश्वर ने कहा कि कैंडल मार्च निकाल कर सरकार से मांगे माने का आग्रह किया है।