{"_id":"67111648432f8f09460db274","slug":"people-should-come-forward-to-eradicate-drug-addiction-thakur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-138699-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आएं लोग : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आएं लोग : ठाकुर
विज्ञापन
ग्राम सभा की बैठक में भदरोल पंचायत को स्वच्छ बनाने का संकल्प
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भदरोल में वीरवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सभी आगे बढ़ कर सहयोग करें ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। उन्होंने इस दौरान लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे भी जागरूक किया। ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी पंचायत को सबसे स्वच्छ बनाना है। इसके लिए सभी स्थानीय निवासियों को पूर्ण सहयोग देना होगा। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई तथा आगामी विकास कार्यों के बारे में निर्णय लिया गया। इस ग्राम सभा में प्रधान अनिता ठाकुर, नव निर्वाचित उपप्रधान अजय कुमार, वार्ड सदस्य किरण बाला, परवीन कुमारी रेशमा, हरदेव हैप्पी, दीपमाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।