{"_id":"6986527ef8cf2db44a002f73","slug":"people-of-bara-bhangal-get-forest-rights-hamirpur-hp-news-c-95-1-ssml1021-219439-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़ा भंगाल के लोगों को मिले वन अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़ा भंगाल के लोगों को मिले वन अधिकार
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के लोगों को अपने वन अधिकारों से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। जिला स्तरीय कमेटी ने बड़ा भंगाल के लोगों को उनके वन अधिकार देने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। सेंक्चुरी एरिया में आने वाले बड़ा भंगाल पंचायत के लोग अब कानूनी रूप से जंगल का प्रयोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकेंगे।
कम्युनिटी फॉरेस्ट राइटस क्लेम फॉरेस्ट एक्ट 2006 के तहत लोग कानूनी रूप से अपने वन अधिकारों को प्राप्त कर सकेंगे। सेंक्चुरी एरिया होने के कारण बड़ा भंगाल पंचायत के लोग बिना अनुमति के वनों से कोई भी लकड़ी आदि नहीं ले सकते थे। यहां तक कि अंतिम संस्कार के लिए भी लकड़ी काटने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य था। अब लोग वनों से अपनी जरूरतों के लिए लकड़ी ले सकेंगे। जड़ी बूटी निकालने के साथ साथ पशुधन को हैंडल कर सकेंगे। किसान सभा के तहसील कमेटी के अध्यक्ष अक्षय जसरोटिया की अगुवाई में बड़ा भंगाल के लोगों ने अपने वन अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। किसान सभा की सचिव पवना ने बताया कि शनिवार को बीड़ में बड़ा भंगाल के लोग इसके लिए समारोह का आयोजन कर रहे हैं। इस समारोह में एसडीएम संकल्प गौतम और जिला कांगड़ा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होंगे।