{"_id":"6a34475a60a0d7c31e023bb1","slug":"people-inconvenienced-by-the-suspension-of-the-bilaspur-dharamshala-bus-service-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-197603-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर-धर्मशाला बस सेवा बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिलासपुर-धर्मशाला बस सेवा बंद होने से लोग परेशान
Fri, 19 Jun 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
लदरौर(हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो की बिलासपुर–धर्मशाला रूट पर चलने वाली बस पिछले कई माह से बंद पड़ी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बस सेवा बंद होने से लदरौर, पट्टा, बलोखर, टाउन भराड़ी, नंधन एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हमीरपुर अस्पताल, टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शिक्षण संस्थानों तथा सचिवालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह बस सुबह लगभग 8 बजे पट्टा क्षेत्र से होकर गुजरती थी, जिससे यात्रियों को हमीरपुर, धर्मशाला और अन्य स्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलती थी, जबकि शाम को यह बस करीब 6 बजे हमीरपुर से वापस लौटती थी।
विज्ञापन
सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शाम के समय हमीरपुर से जाहू के लिए अगली बस करीब दो घंटे बाद मिलती है, जिससे विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासियों सीमा देवी, रीना ठाकुर, नीतू, रमना शर्मा, विजय कुमार, रमेश ठाकुर और दिनेश कुमार ने एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है।
वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल ने बताया कि यह बस बिलासपुर डिपो की है और इस संबंध में वहीं से जानकारी दी जा सकती है।