{"_id":"69235d7a8c46c0e82a089379","slug":"people-got-relief-with-the-start-of-jharnot-bus-service-from-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-174414-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से झरनोट बस सुविधा शुरू होने से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से झरनोट बस सुविधा शुरू होने से लोगों को मिली राहत
Mon, 24 Nov 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। करीब एक सप्ताह के बाद बस सुविधा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हमीरपुर से झरनोट भोटा बस के बंद होने के कारण लोगों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
एकमात्र बस सुविधा होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। लोगों में संजय, पवन, राजेश, राकेश, अरुण आदि का कहना है कि यह बस सुबह 8:45 बजे भोटा से चलती थी तथा 9:00 बजे झरनोट पहुंचती थी।
यह बस शाम को तीन बजे हमीरपुर से चलती थी, जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलती थी, लेकिन एक सप्ताह पहले इस बस रूट को अचानक बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। अब रूट के दोबारा शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पटेरा प्रधान कृष्णा देवी, उपप्रधान कुलदीप चंद ठाकुर, वार्ड सदस्य सरवन कटोच सरला देवी, विनय कटोच देवराज, प्रकाश चंद, कश्मीर सिंह ने बताया कि बस सेवा बंद होने के कारण उन्होंने इस समस्या को सुभाष ढटवालिया के समक्ष भी रखा था। लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन का आभार जताया।
वहीं, बस अड्डा प्रभारी हमीरपुर रामलाल ने बताया कि बस को बंद नहीं किया गया था। किन्ही कारणों से इसका रूट बदला गया था। अब दोबारा से पुराने रूट पर भेजा जा रहा है।