फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   people go ahead for corona test

हिम सुरक्षा अभियान में करवाएं जांच : डॉ. सोनी

Tue, 15 Dec 2020 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि 25 नवंबर को शुरू हुए हिम सुरक्षा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में ढाई लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर ली है। विभाग की टीमें जिलाभर में लोगों को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए घर द्वार पर जागरूक कर रही हैं। बीमारी के लक्षणों का पता लगाने, उनके सैंपल सुनिश्चित करवाने, प्रचार सामग्री पहुंचाने, हाथ धोने, उचित दूरी बनाये रखने व मास्क का सही प्रयोग करने के बारे में भी बताया जा रहा है। साथ ही टीबी लक्षणों वालों के बलगम जांच के लिए सैंपल, कुष्ठ रोग लक्षणों वालों की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि बड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान में जिले में 25 नवंबर से 27 दिसंबर तक कुल 4 लाख 77 हजार से अधिक की आबादी की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिनमें से 2 लाख 50 हजार से अधिक की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शेष 27 दिसंबर तक कर ली जाएगी। डॉ. सोनी ने लोगों से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य विभाग की जो टीमें उनके घरों में आ रही है, वे उनके हित के लिए कार्य कर रही हैं। उनका पूर्ण सहयोग करें। अगर किसी में भी कोरोना के लक्षण हों तो तत्काल अपने सैंपल करवाएं। इसी तरह 2 हफ्ते से अधिक खांसी, वजन कम हो रहा हो, लगातार बुखार या खांसी में रक्त आता हो तो बलगम का सैंपल आशा वर्कर को दें। चमड़ी पर हलके पीले, लाल रंग या तांबे के रंग जैसे दाग हों और छूने पर सुन्न लगे तो तत्काल जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed