फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People forced to push for government ambulance in medical college

मेडिकल कॉलेज में सरकारी एंबुलेंस के लिए धक्के खाने को मजबूर लोग

Sat, 24 Sep 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
People forced to push for government ambulance in medical college
People forced to push for government ambulance in medical college
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सरकारी एंबुलेंस का लाभ लेेने के लिए मरीजों और तीमारदारों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में चार सामान्य और एक एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस मौजूद हैं। इनमें से दो सामान्य एंबुलेंस के पहिये थम गए हैं। इन दोनों में से एक बंगाणा में बीते सप्ताह खराब हो गई थी और दूसरी की पासिंग नहीं हुई है। दो अन्य सामान्य एंबुलेंस राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए लगाई गईं हैं। एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस तो वैसे भी गंभीर मरीजों के लिए पीजीआई, शिमला या टांडा के लिए व्यस्त रहती है।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा के लिए लगाए गए चालकों के नंबरों पर कॉल करने पर चालक मरीजों व तीमारदारों को गुमराह करते हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक मरीज भाग सिंह के तीमारदार ने चालक को कॉल की तो पहले तो वह मुकर गया कि आपका नंबर गलत लग गया है। जब उसे बताया कि यह नंबर अस्पताल में लगे नंबर से लिया है तो वह कहने लगा कि एंबुलेंस के बारे में दूसरा चालक सुभाष ही बता सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में एक अन्य नंबर पर कॉल की तो पता चला कि दो एंबुलेंस खराब हैं। लोगों का कहना है कि चालक कॉल करने पर कम से कम मरीजों को गुमराह तो न करें। मेडिकल कॉलेज में बाहर से आने वाले लोगों को एंबुलेंस की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में उन्हें स्पष्ट बताना चाहिए कि एंबुलेंस मिलेगी या नहीं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि दो एंबुलेंस खराब हैं। दो राजनीति कार्यक्रमों के लिए लगाई हैं। एंबुलेंस केवल अस्पताल में रेफर होने पर ही मिलती है। डिस्चार्ज होने वाले मरीज प्राइवेट एंबुलेंस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चालकों के नंबर लगाए गए हैं। चालकों को उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed