{"_id":"64175c2b608e5e748a0cf7b4","slug":"people-enjoying-camel-rides-at-the-holi-fair-hamirpur-hp-news-c-19-1-93552-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होली मेले में ऊंट की सवारी मजा ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होली मेले में ऊंट की सवारी मजा ले रहे लोग
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले में रविवार को खूब रौनक रही। मेले में लोगों ने दुकानों में जमकर खरीदारी की और ऊंट की सवारी का लुफ्त उठाया। दो दिन मौसम खराब रहने के कारण मेले में लोग बहुत कम संख्या में खरीदारी करने पहुंचे। इससे दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी लेकिन अब मौसम के साफ होने से व्यापारियों को मेेले में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद बनी हुई है।
राष्ट्रीय स्तरीय होली मेले में सवारी के लिए ऊंट और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल बने हुए हैं। लोग शाम होते ही सिड्डू, राजस्थानी और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्वाद चखने के लिए लाइनों में लग रहे है। वहीं अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को लेकर मेले में पहुंच रहे हैं। इस बारे में एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि मौसम खराब रहने के कारण मेले मेें बहुत कम संख्या लोग खरीदारी करने पहुंच रहे थे लेकिन अब व्यापारियों में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद बनी हुई है।