फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People deprived of facilities due to shortage of staff in electricity board

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड में स्टाफ की कमी से लोग सुविधाओं से वंचित

Sat, 14 Sep 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
रात को बिजली गुल होने पर बहाली के लिए करना पड़ता है सुबह का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड सुजानपुर में स्टाफ की कमी के चलते लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर की बिजली की आपूर्ति के एक दिन में तीन शिफ्ट लगाई जाती थी। अब 2 शिफ्ट से ही कार्य का निपटारा करना पड़ रहा है। रात को 10 बजे के बाद यदि शहर की बिजली गुल हो जाती है तो पूरी रात बिना बिजली के ही रात गुजारनी पड़ती हैं। बिजली उपभोक्ताओं में रोष है कि बिल जमा न होने पर बोर्ड उपभोक्ताओं को नोटिस तो जारी कर देता है लेकिन उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने में फिसड्डी साबित होता है। सुजानपुर अनुभाग के भीतर 14964 उपभोक्ता हैं। इनमें 2098 कामर्शियल बिजली का उपयोग करते हैं। वहीं, 245 लघु उद्योग लगाए हुए हैं। एक बड़ा उद्योग स्थापित किया गया है। 72 एग्रीकल्चर के तहत बिजली बोर्ड मीटर लगाए गए हैं और शहर के अंदर 10 ट्यूब लाइटें भी लगाई गई है। बोर्ड आउटसोर्स पर नियुक्ति तो करता है लेकिन यह नियुक्तियां नाकाफी साबित होती हैं। विद्युत बोर्ड में लाइनमैन और फोरमैन के पद रिक्त होने के चलते समस्या और भी गंभीर हो जाती है।




सुजानपुर विद्युत बोर्ड में पदों की स्थिति

पद का नाम
स्वीकृत पद

रिक्त पद

कनिष्ठ अभियंता
5

2

वरिष्ठ असिस्टेंट
3

0

लिपिक

5

5

इलेक्ट्रीशियन 1

1

हेल्पर

14

9

फायरमैन
4

3

टीमेट
19

7

चपड़ासी
1

1



बॉक्स

स्टाफ की कमी के चलते समस्या : चंद्रकांत
विद्युत बोर्ड सुजानपुर के सहायक अभियंता चंद्रकांत ने कहा कि स्टाफ की कमी के चलते समस्या बनी हुई है। विभाग दो शिफ्टों के अलावा भी रात्रि के समय लाइट ठीक करवाने के चलते जुटा रहता है। रिक्त पदों की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। इन पदों को भरने की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed