फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are upset due to lack of direct bus service to Shimla and Dharamshala via Rail Bada.

Hamirpur (Himachal) News: शिमला और धर्मशाला के लिए वाया रैल बड़ा सीधी बस सेवा न होने से लोग परेशान

Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to lack of direct bus service to Shimla and Dharamshala via Rail Bada.
मोहित ओबराॅय
बड़ा (हमीरपुर)। आईजीएमसी शिमला या फिर टांडा अस्पताल जाने के लिए मरीजों को रैल बड़ा से सीधी बस सुविधा न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला या टांडा जाने के लिए मरीजों को टैक्सी के सहारे नादौन पहुंचना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर से हमीरपुर से रैल बड़ा होते हुए धर्मशाला और शिमला रूट के लिए बस सुविधा शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि रैल बड़ा से नादौन की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। यदि लोगों को शिमला या धर्मशाला जाना हो तो उन्हें नादौन या रंगस टैक्सी लेकर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में रैल बड़ा में सुबह-शाम के समय बस सुविधा शुरू होनी चाहिए, ताकि लोग समय पर अस्पताल पहुंच सकें। शिमला के लिए लगभग 9 बसें धर्मशाला, परागपुर, चंबा, नादौन, नगरोटा, अमृतसर के लिए वाया रंगस होकर जाती हैं। इनमें से एक भी बस बड़ा-रैल होकर नहीं जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि एचआरटीसी की ओर से नई बस सुविधा शुरू नहीं हो पाती है तो एक रूट वाया रैल बड़ा होकर चलाना चाहिए। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी नहीं झेलना पड़ेगा। बस सुविधा न होने के कारण सबसे अधिक नुकसान गरीब वर्ग को उठाना पड़ता है।
यदि इस रूट पर बस शुरू होती है तो लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। इसके अलावा धर्मशाला तथा शिमला की ओर जाने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी राहत मिलेगी।


-----

रैल बड़ा से शिमला या धर्मशाला के लिए सीधी बस सुविधा न होने के कारण मरीजों को अधिक परेशानी होती है। यदि किसी ने इलाज के लिए शिमला या टांडा जाना हो तो बस सुविधा न होने के कारण नादौन से बस लेनी पड़ती है। -सेवानिवृत्त सूबेदार, पूर्ण सिंह पठानिया

रैल बड़ा से शिमला और धर्मशाला के लिए सुबह 5:00 बजे बस सुविधा दी जानी चाहिए। इससे न केवल मरीजों को, बल्कि कर्मचारियों को भी काफी राहत मिलेगी। अगर यहां से बस शुरू होती है तो लोगों को नादौन या रंगस की ओर नहीं जाना पड़ेगा। -कपिल शर्मा


बस लेने के लिए नादौन जाना पड़ता है। बस लेने के लिए रात को निकलना पड़ता है। रात को नादौन में रुकना मुश्किल हो जाता है। विभाग को चाहिए कि सीधी बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। कम से कम एक बस का रूट वाया रैल बड़ा शुरू करना चाहिए। -मोहित ओबरॉय


लोगों की सुविधा के लिए सीधी बस सुविधा जरूरी है। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को इस रूट पर बस चलाने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे गरीब वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी। -विनय सोनी



शिमला और धर्मशाला के लिए वाया रैल बड़ा बस सुविधा प्रदान करने के लिए लोगों को एक मांगपत्र हिमाचल पथ परिवहन निगम को भेजना चाहिए। इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। अगर इस रूट पर बस चलाने या रूट को डायवर्ट करने की मंजूरी मिलती है, तो हम उसे शुरू कर देंगे। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो हमीरपुर

मोहित ओबराॅय

मोहित ओबराॅय

मोहित ओबराॅय

मोहित ओबराॅय

मोहित ओबराॅय

मोहित ओबराॅय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article