फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are not serious about the notices sent for illegal construction, now notices will be issued again.

Hamirpur (Himachal) News: अवैध निर्माण पर भेजे नोटिस को लेकर गंभीर नहीं हैं लोग, अब फिर जारी होंगे नोटिस

Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत भवन निर्माण को लेकर तय किए गए नियमों की अवहेलना करने पर जारी नोटिस को लेकर लोग अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अब नगर निगम नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

अगर इन नोटिस के बाद भी कोई जवाबदेही तय नहीं होती है, तो नगर निगम अवैध ढांचे को गिराने को लेकर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी। नगर निगम हमीरपुर के तहत भवन निर्माण के लिए भवन का नक्शा पास करवाना अनिवार्य है, लेकिन शहर में कई लोग बिना नक्शा पास करवाए ही निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने नियमों की अवहेलना करने वाले सात लोगों को नोटिस जारी किए थे। मगर इनमें से केवल एक व्यक्ति ने नोटिस का जवाब दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य लोग नोटिस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नगर निगम ने अब इन लोगों को 39(1) के तहत नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। नियमों के अनुसार किसी भवन निर्माण करने या निर्मित भवन में अन्य निर्माण करने के लिए नक्शा पास करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए नगर निगम पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करती है। अगर इसके बाद भी कोई बदलाव नहीं आता है या फिर उस नोटिस का उत्तर नहीं देते हैं तो फिर भवन को गिराने या उक्त अवैध ढांचे को गिराने के लिए नगर निगम नोटिस जारी कर सकती है। इसके बाद अगर लोग स्वयं अवैध ढांचे को नहीं गिराते हैं तो फिर नगर निगम अपने स्तर पर उसे गिरा सकती है।



कोट :

नगर निगम हमीरपुर के तहत लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें केवल एक ही व्यक्ति ने उत्तर दिया है। नोटिस का जवाब न देने वाले लोगों को एक बार फिर नोटिस दिया जाएगा। अगर इसके बाद कोई जवाब नहीं आता है, तो अवैध ढांचे को गिराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -राम प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article