Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People accused the Revenue Minister of sending a false complaint

Hamirpur (Himachal) News: राजस्व मंत्री को झूठी शिकायत भेजने का लोगों ने लगाया आरोप

Wed, 07 May 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 May 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
People accused the Revenue Minister of sending a false complaint
एसडीएम नादौन को शिकायत पत्र देने पहुंचे ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के भूंपल क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीसी धर्मपाल की अगुवाई में एसडीएम नादौन राकेश शर्मा से मिलकर शिकायत दी। शिकायत में बताया गया है कि उनके नाम से एक व्यक्ति ने राजस्व मंत्री को झूठी शिकायत भेजी है। यह शिकायत क्षेत्र के दो हलका पटवारियों के खिलाफ उनके व्यवहार तथा पद के दुरुपयोग को लेकर की गई है जो कि सरासर झूठ है। दोनों महिला कर्मियों का व्यवहार बिल्कुल ठीक है। उपस्थित लोगों देव राज, प्रकाश शर्मा, रमेश चंद, देव राज शर्मा, कौशल्या देवी, सिसरो देवी, विमला देवी आदि ने बताया कि उन्हें तो शिकायत के बारे में तब पता चला, जब उन्हें मामले की जांच में शामिल की सूचना मिली।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कुछ समय पूर्व इन कर्मियों के साथ एक व्यक्ति की बहस भी हुई थी। महिला कर्मियों ने बताया कि उन्होंने नियमों के तहत जो कार्य किया था, उसे न करने का दबाव बनाया जा रहा था। उपस्थित लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित लोगों की ओर से यह झूठी शिकायत की गई है। उन्होंने मांग की है कि शिकायतकर्ता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed