फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners raised demand to give all financial benefits in lump sum

Hamirpur (Himachal) News: पेंशनरों ने सभी आर्थिक लाभ एक मुश्त देने की मांग उठाई

Tue, 07 May 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक में की समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन


चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने की मांग दोहराई
संवाद न्यूज एजेंसी

कांगू (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ नादौन खंड इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में कांगू में हुई। खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को बैठक में एजेंडा से अवगत करवाते हुए खंड इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि की दूसरी किस्त का भुगतान मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि पेंशनरों को मिलने वाले सभी देय आर्थिक लाभ विशेषकर पहली जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीब-एनकैशमेंट, कम्युनिकेशन की संशोधित बकाया राशि का भुगतान भी एकमुश्त दिए जाए। वक्ताओं ने महंगाई भत्ते की देय तीन किस्तें भी जारी करने तथा पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने की मांग दोहराई गई। बैठक में जिला प्रधान ने खंड में चलाए जा रहे सदस्यता कार्यक्रम को संतोषजनक बताया और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इसे यथावत जारी रखा जाए। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, सुरेश कुमार, ओम प्रकाश, अमर नाथ शर्मा आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed