फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners of 80 age group honored

Hamirpur (Himachal) News: 80 आयु वर्ग के पेंशनरों को किया सम्मानित

Wed, 08 May 2024 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
महंगाई भत्ते की देय किस्तों और चिकित्सा बिलों की अदायगी करने की मांग
विज्ञापन

मैहरे में हिम-आंचल पेंशनर्स खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई बिझड़ी की मासिक बैठक बुधवार को खंड प्रधान नरेंद्र सिंह बन्याल की अध्यक्षता में मैहरे में आयोजित हुई। इसमें खंड महासचिव तोता राम जंजुआ ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत कर पेंशनरों को खंड स्तर पर चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में जिला प्रधान केसी गौतम, महासचिव शंभू राम जसवाल, संरक्षक परस राम ठाकुर, सुखदेव धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पेंशनरों ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि की दूसरी किस्त का भुगतान मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि पेंशनरों को मिलने वाले सभी देय आर्थिक लाभ मुख्यत: पहली जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीब-एनकैशमेंट, कम्युनिकेशन की संशोधित बकाया राशि का भुगतान भी एकमुश्त किया जाए। उन्होंने महंगाई भत्ते की देय तीन किस्तें जारी करने और लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने की मांग की। जिला प्रधान केसी गौतम ने खंड में चलाए जा रहे सदस्यता कार्यक्रम की सराहना की तथा आगामी समय में इसी प्रकार कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान 80 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों बलवीर सिंह, देव राज शास्त्री, अर्जुन सिंह, सरवन सिंह, रिखी राम, हरी चंद, जगन्नाथ, भगवान दास, प्रेम दास, देश राज शास्त्री को पदाधिकारियों की ओर से शाल व हार पहनाकर सम्मानित किया गया व उनकी दीर्घायु की कामना की गई। बैठक में जगन्नाथ धीमान, बाल कृष्ण जसवाल, अजीत सिंह चौधरी, रत्न चांगरा, अजीत दीवान, मिल्खी राम, तुलसी राम, रोशन लाल, दीना नाथ, राम आसरा, राम कृष्ण, जगदीश चंद सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed