फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners expressed anger against the government for not fulfilling their pending demands.

Hamirpur (Himachal) News: लंबित मांगें पूरी न होने पर पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

Sat, 27 Sep 2025 09:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Sep 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणीदेवी(हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड टौणीदेवी की मासिक बैठक बल्यूट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की जबकि प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, प्रदेश मुख्य संरक्षक, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल विशेष रूप से शामिल रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई।
पेंशनरों ने जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को संशोधित ग्रैच्युटी, लीव-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि का भुगतान न करने पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संघ के वित्त सचिव शंभू राम जसवाल ने पेंशनरों को जिला में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनरों की लंबित मांगों को सरकार से पूरा करवाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने प्रदेश इकाई के चुनाव सुचारु रूप से संपन्न करवाने में जिला व खंड पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चत्तर सिंह ठाकुर, संतोष बन्याल, ज्ञान चंद शर्मा, वीना देवी, कमला देवी, नरेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed