फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners express anger over delay in payment of medical bills and pension arrears

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सा बिलों और पेंशन एरियर के भुगतान में देरी पर पेंशनरों का रोष

Tue, 04 Aug 2026 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Aug 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर संघ टौणीदेवी की बैठक में पेंशनरों ने चिकित्सा बिल, पेंशन एरियर, लीव एनकैशमेंट और महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से जल्द राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक गोशाला परिसर बल्यूट में खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन एरियर, लीव एनकैशमेंट, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों तथा महंगाई भत्ते की देय किस्तों का भुगतान नहीं होने पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने कहा कि पेंशनरों को उम्मीद है कि सरकार 15 अगस्त तक लंबित पेंशन एरियर और महंगाई भत्ते की देय किस्तें जारी करेगी। जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने में आ रही दिक्कतों का मामला भी सरकार के समक्ष उठाया गया है।

बैठक में मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, जिला प्रधान देव राज पटियाल, खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, राज कुमार पटियाल, अनिरुद्ध डोगरा, संतोष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक से पहले हाल ही में दिवंगत सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed