फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pensioner awarded

नादौन में वरिष्ठ पेंशनरों को किया गया सम्मानित

Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन ने बुधवार को स्थानीय यशपाल साहित्य सदन में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें 100, 95, 90, 85 और 80 वर्ष आयु पूरी कर चुके सीनियर पेंशनर्स को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह मिन्हास ने की। समारोह में सीनियर पेंशनर हरि चंद शर्मा गांव मंडियाणी, रघुनाथ गांव घलोल, नानक चंद शर्मा गांव धनेटा, ईश्वर दास राहड़ गांव खोहर, हरि चंद पराशर गांव सेरा, फूलां देवी वार्ड नंबर 1 कोट नादौन, अमर सिंह परिहार वार्ड नंबर 4 नादौन, राम शरण राणा गांव लाहड़, जगत राम गांव बढेड़ा और किशन दत्त चौधरी गांव बेला को एसोसिएशन ने विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में बीडी शर्मा, ओम प्रकाश, रोशन लाल, नानक चंद, मनोहर लाल शर्मा, शिव कुमार डोगरा, आरएल शर्मा, रमेश चंद, विशेश्वर शर्मा, राजेश कुमार, सुख राम शर्मा, सुदर्शना मिन्हास, बलदेव सिंह, रविंद्र पुरी व यशपाल राणा आदि सहित अन्य सदस्यों व पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इस सम्मान समारोह में आने के लिए विशेषकर अति वरिष्ठ पेंशनरों का धन्यवाद किया। बैठक में पेंशनरों को पेंशन स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पेंशन को भविष्य में भी लागू रखने की सरकार से मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed