{"_id":"611bbe058ebc3e42bf7b0f38","slug":"peace-meal-workers-will-be-on-strike-till-26-hamirpur-hp-news-sml3806556137","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 तक हड़ताल पर रहेंगे पीसमील कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 तक हड़ताल पर रहेंगे पीसमील कर्मचारी
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम पीस मील वर्कर्स यूनियन हमीरपुर 26 अगस्त तक हड़ताल करेगी। इस दौरान सभी पीस मील कर्मचारी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। पीस मील कर्मचारी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार ने कहा कि आज तक निगम व सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर महज आश्वासन ही मिले हैं। 26 अगस्त तक लगातार उनका टूल डाउन आंदोलन जारी रहेगा। कई कर्मचारी तो 8 से 10 साल से कार्य कर रहे हैं, लेकिन इनको अभी तक अनुबंध पर नहीं लाया गया है। जिस वजह से यह लोग खुद को शोषित महसूस कर रहे हैं।
लंबे समय से यूनियन के माध्यम से मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार से पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की मांग उठाई है। वर्तमान समय में हालात ऐसे हैं कि कर्मचारियों को छह से आठ हजार रुपये वेतन मिल रहा है।
इससे उनका गुजारा मुश्किल है। प्रदेश में विभिन्न एचआरटीसी डिपो में 900 से अधिक पीस मील कर्मचारी काम कर रहे हैं, ऐसे में इन कर्मचारियों की भी इच्छा है कि इनके बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ें और वह भी अपने परिवार का पोषण अच्छे से कर सकें।